संग्रामपुर: गिट्टी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 356 कार्टन शराब जब्त
संग्रामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने गिट्टी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब से लदे 10 चक्का हाइवा को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया है। शराब झारखंड से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तारापुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई थी। इसी दौरान मिली सूचना पर प