जबलपुर: चाचा बना हैवान, दादी के जाते ही 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हनुमानताल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके सगे चाचा द्वारा पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता की मृत्यु 2 वर्ष पू