गायघाट: लोमा गांव में श्री सियाराम नाम महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 501 कन्याएं हुईं शामिल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के लोमा गांव में दस दिवसीय अखिल विश्व कल्याणार्थ श्री सियाराम नाम महायज्ञ को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ 501 कन्याओं ने भाग लिया और बागमती नदी से विधिवत जलबोझी की गई