ओबरा: तेजपुरा निवासी राहुल कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी अजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दाउदनगर–गया रोड पर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के आगे बुधन बिहार के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई ।