बांधवगढ़: उमरिया आदर्श कालेज में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम सम्पन्न
21 जून रविवार समय सुबह 7 बजे शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग के योग प्रशिक्षक डॉ. स्वराज पाल एवं क्रीडा अधिकारी श्री महेंद्र कनौजिया द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।