बड़वानी: थाना यातायात बड़वानी की पहल: पुलिस अधिकारियों ने बाइक शो-रूम संचालकों के साथ की बैठक
बड़वानी सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी विनोद बघेल ने शहर के बाइक शो-रूम संचालकों के साथ चर्चा की। बैठक में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक नए वाहन क्रेता को हेलमेट देना अनिवार्य है। बिना हेलमेट वाहन सुपुर्द न करने सहित यातायात नियमों को लेकर अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है।