हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को नीट परीक्षा 2026 में कथित पेपर लीक के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष केन्द्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मंेद्र प्रधान का पुतला दहन किया।