खरगोन जिले में पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार रात बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग गश्त की। पांच घंटे चली इस कार्रवाई में 400 से अधिक पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे और 198 सूचीबद्ध गुंडे-बदमाशों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 78 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।