बरौली: बरौली थाना की पुलिस ने सोनवर्षा गांव से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश
बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी।