बरौली: कोटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 5 लोग जख्मी, घायलों के बयान पर 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शनिवार को घायलों के बयान पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।