बरौली: चोरी के मामले में बरामद की गई बाइक को कोर्ट के आदेश के बाद बरौली थाने की पुलिस ने बाइक मलिक को सौंपा
बरौली थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में बरामद की गई एक बाइक को कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को बाइक मालिक को सौंप दिया है। वहीं, बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने बताया कि बरामद की गई बाइक 3 महीने से थाने में रखी थी। कोर्ट के आदेश के बाद बाइक को उसके मालिक को सौंप दिया गया।