बरियातु: पुलिस ने अफीम पोस्ता की खेती, नशापान, डायन-बिसाही एवं अंधविश्वास के उन्मूलन को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
शुक्रवार को बारियातू थाना पुलिस ने अफीम पोस्ता की खेती, नशापान,डायन-बिसाही एवं अंधविश्वास के उन्मूलन को लेकर विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान बारियातू बाजार टांड़, टोंटी और पिपराडीह में छोटानागपुरी कला केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अफीम पोस्ता की खेती, नशापान, डायन-बिसाही तथा अंधविश्वास के दुष्परिणामों की जानकारी दिया गया।