सायरा क्षेत्र के कमोल गांव के अंतर्गत आने वाले जरगा आंबा में जमीन विवाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। इससे पहले केसुलाल मेघवाल ने अपने भाई और भतीजे पर फर्जी हस्ताक्षर करवाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में जमीन के विक्रेता धर्माराम और खरीददार पुनमचंद्र ने सामने आकर सभी आरोपों को निराधार बताया है।
धर्माराम का कहना है कि जमीन दोनों भाइयों की आपसी सहमति से बेची गई थी, जबकि खरीददार पुनमचंद्र ने आरोपों को झूठा बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।