नबीनगर: NEET का सदमा लगने के बाद रंगोली 4 बजे घर से निकली, 20 घंटे बाद बनारस मंदिर में मिली
गुरुवार की रात NEET का रिजल्ट आया। रिजल्ट में नाम नहीं आया तो 18 साल की रंगोली प्राची को लगा जैसे सब खत्म हो गया। परिवार के सदस्यों ने सहारा दिया और सतन दी। लेकिन परीक्षा परिणाम से टूट गई रंगोली शुक्रवार तड़के 4 बजे जब पूरा शहर सो रहा था, तब चुपचाप घर की ड्योढ़ी लांघ गई। पीछे छूट गई मां की दुआएं और पिता की टूटी उम्मीदें।