मनेर: माधोपुर गांव में सिरफिरे युवक ने मोहल्ले के लोगों से की मारपीट, छात्र सहित दो घायल
Maner, Patna | May 7, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में सिरफिरे युवक ने मोहल्ले के लोगों के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया है। मारपीट के दौरान छात्र सहित दो लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान वकील अंसारी और सूरज कुमार के रूप में की जा रही है।