मड़ियाहू: संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील सभागार में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की गई।