बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इज्जत नगर थाना पुलिस में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कार्यवाही करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पकड़े गए अभियुक्त काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।