बरेली: आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।