बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई पुल पर थार और छोटा हाथी के बीच हुई टक्कर
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई पुल पर थार और छोटा हाथी की जोरदार टक्कर देखने को मिली है। घटना के बाद जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। हादसे में छोटा हाथी चालक को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं।