शिवपुरी नगर: NH-27 पर ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, बागेश्वर धाम से लौट रहे भीलवाड़ा के 2 की मौत, 7 घायल
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बागेश्वर धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी इको कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा टकराई। सभी घायलों का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जारी है।