फूलपुुर: सपा महिला सभा ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती
मंगलवार दोपहर 01 बजे समाजवादी पार्टी महिला सभा गंगापार द्वारा भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत व उनकी कमेटी की महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोरांव विधायक गीता पासी रहीं, जिन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चलने और संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।