*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को अधिकारी गंभीरता से लें*
*शिविर में प्राप्त होने वाली समस्याओं एवं मांगों का निराकरण तत्परता से किया जाए*
*राहत संबंधी प्रकरणों पर विशेष ध्यान दे*
*कलेक्टर श्री सिंह ने समयावधी पत्रों की समीक्षा में दिए दिशा निर्देश*
उज्जैन, 16 नवंबर। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में समयावधी पत्रों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक शिविर में प्राप्त होने वाली ग्रामीणों की समस्याओं एवं उनकी मांगों का निराकरण तत्परता से किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षा के दौरान राहत संबंधी प्रकरणों का निराकरण भी समयसीमा में करने के लिए कहा है।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि संयुक्त भ्रमण कर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की बाधाओं को गंभीरता से हल कर भ्रमण का प्रतिवेदन उन्हें प्रस्तुत किया जाए। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाए कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत ग्रामों के बच्चों एवं गर्भवती माताओं का समय पर टीकाकरण का कार्य करवाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कौताही ना बरती जाए। इस कार्य में अधिकारी समय-समय पर समीक्षा करें। स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित ड्रेस कोड का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पेयजल की समस्याओं को प्रमुखता के साथ हल किया जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि मुध्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्रथम शिविर एवं टीएल के पहले के पहले शिविर में दर्ज रजिस्टर की अगली टीएल बैठक में समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए अपने-अपने विभागों के कार्यों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ समयसीमा में लक्ष्य को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। अधिकारी भ्रमण पर जाए तो ग्रामीणों से संवाद कर जानकारी प्राप्त करें और अलर्ट रहकर कार्य करें। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत रजिस्टर में दर्ज होने वाली शिकायतों एवं मांगों को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड कर समीक्षा कर निराकरण किया जाए। राज्य स्तर की समस्या एवं मांग है, तो राज्य स्तर से हल करवाए और लोकल स्तर की समस्या एवं मांग है तो अधिकारी आपसी समन्वय से हल करना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने स्वामित्व अभियान के अंतर्गत रजिस्ट्रीयों की समीक्षा कर समस्त राजस्व अनुभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रांतर्गत पटवारियों को 50-50 प्रतिशत उक्त कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि समयावधि पत्रों का निराकरण समयसीमा में ना करने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांस कूमट, ने विभागवार समयावधी पत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने में अधिक ध्यान दिया जाए। अधिकारी अपने कामों में प्रगति लाए लापरवाही ना कि जाए और समय पर लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। समग्र ईकेवाइसी में प्रगति लाए। उन्होंने एक बगिया मां के नाम एप अनुसार सर्वे कर योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण किया जाए। श्री कूमट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में चल रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर बेहतर तरीके से पात्र नागरिेकों को लाभ पहुंचाया जाए। खाद बीज की प्रगती की भी समीक्ष की गई।
बैठक में एडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Collector Office Ujjain Jansampark Madhya Pradesh CM&HO Office Ujjain CM Madhya Pradesh Ujjain Commissioner PRO Ujjain
Umaria, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026