इंदौर: सेंट्रल जेल का सजा याफ्ता कैदी पैरोल से हुआ फरार, जेल प्रहरी ने एमजी रोड थाने पर दर्ज कराई शिकायत
Indore, Indore | Jun 22, 2024 इंदौर के सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है बंदी मलसिंह पैरोल से फरार हो गया। वहीं इस मामले में जेल प्रहरी के द्वारा एमजी रोड थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एमजी रोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है। वही बताया जा रहा है कि यह बंदी दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। जो मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला है।