इंदौर: लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास ड्राइवर पर हमला करने वाले दो नाबालिक को पुलिस ने पकड़ा, घायल ने आरोपियों के साथ किया था नशा
Indore, Indore | Jun 22, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास विजय नामक आइसर चालक को गंभीर स्थिति में उसके वाहन चालक मालिक ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसमें विजय के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। जिसमे पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना के पूर्व ही विजय के साथ ही मिलकर नशा किया था।