इंदौर: हीरा नगर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड की जमीन बेचने के मामले में एक महिला और उसके साथियों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
Indore, Indore | Jun 22, 2024 इंदौर के हीरानगर थाने पर एक फरियादी के द्वारा शिकायती आवेदन दिया था। जिसमे हाउसिंग बोर्ड की जमीन कौशल्या बाई नामक महिला के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बेचने की शिकायत की थी। जिस पर से पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में महिला सहित उसके अन्य साथियों पर प्रकरण दर्ज किया है। साथ इस मामले में हीरा नगर पुलिस के द्वारा इस मामले से संबंधित साक्ष जुटाए जा रहे हैं।