नौगावां सादात: नौगांवा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई पिकअप, एक की मौत और तीन घायल
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव ढक्का के रहने वाले हरनाम सिंह के पुत्र कतर सिंह अपने तीन भाइयों के साथ पितृ अमावस्या पर स्नान करने के लिए पिकअप से गजरौला जा रहे थे, शनिवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास में खेड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो तेज गति से आई लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि कतर सिंह की मौके पर मौत।