बहराइच: मालगोदाम रोड फ्रीगंज से थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने रविवार को माल गोदाम रोड स्थित फ्रीगंज से पॉकसो सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए रविवार शाम को थाना दरगाह पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पॉकसो सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।