गुना नगर: यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी परअभद्र टिप्पणी पर मांगी माफी, यादव समाज अध्यक्ष बोले, माफ नहीं करेंगे
गुना में युवा यादव महासभा ने 11 जून को कोतवाली में आवेदन देकर बृजेश भानु शर्मा पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने पर मामला दर्ज कराया था। 13 जून को बृजेश भानु शर्मा का जारी वीडियो सामने आया, उन्होंने समाज से माफी मांगी। यादव समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा, अग्रिम जमानत रद्द होने पर माफी मांगी है, माफ नहीं करेंगे।