हाथरस: गांव दयालपुर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या में शामिल अभियुक्त पर SP ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर पेट्रोल पम्प के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। परिजनों की प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने शेष 1 आरोपी सुखवीर फौजी की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।