गभाना: गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने जगह-जगह फ्रंट कार्यालय खोले जाने के विरोध में किया जमकर प्रदर्शन
गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने शासन द्वारा उपनिबंधक कार्यालयों के स्थान पर फ्रंट कार्यालय खोले जाने के आदेश के विरोध में शुक्रवार को सुबह 11 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर एकत्र हुए अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं ने नारेबाजी करते हुए इस निर्णय को उनके हितों के खिलाफ बताया।