गोला: पोहिला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं, मारपीट में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
Gola, Gorakhpur | May 18, 2026 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पोहिला गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव के जयप्रकाश साहनी और रामपति साहनी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई।