जगदलपुर: तुपकी की गूंज और जयघोष के साथ बस्तर गोंचा रथ यात्रा का हुआ शुभारंभ,तुपकी और पेंग से महाप्रभु को दी गई सलामी
बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली गोंचा महापर्व के तहत गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। तुपकी की गूंज, शंखनाद और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को श्रद्धापूर्वक खींचा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।