शामली: डीएम की पहल से शामली में खोखरी नदी के जीर्णोद्धार का अभियान तेज, कलेक्ट्रेट पर हुई बैठक
Shamli, Shamli | Apr 29, 2026 बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में शामली कलेक्ट्रेट में जिला गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिले में नदियों की वर्तमान स्थिति, प्रदूषण नियंत्रण, अवैध खनन, जल गुणवत्ता व वृक्षारोपण संबंधित जानकारी ली गई और डीएम ने खोखरी नदी के जीर्णोद्धार के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।