अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा सोमवार को शाम 7 बजे जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम मोहरी राय में संचालित शिव शक्ति गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं को देखा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं किये जाने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने शीत लहार से बचाव हेतु गौवंश के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।