मऊरानीपुर: बंगरा चौकी क्षेत्र में 200 भैंसों ने किसानों की लाखों की फसल को चौपट किया, गुस्साए किसानों ने मवेशियों को पकड़कर बाड़े में किया
मऊरानीपुर तहसील के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम सप्तावरा में करीब 200 भैंसों के खेतों में घुसने से किसानों की फसलें नुकसान हो गईं। नाराज किसानों ने भैंसों को पकड़कर बाड़े में बंद कर दिया और थाना उल्दन में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई व स्थायी समाधान की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।