चरखारी: चरखारी में मामूली विवाद पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलीं, 2 युवक हुए घायल
चरखारी के जरौली तिगैला के पास का है जहां बीती शाम खेत में पार्टी कर रहे विकास सिंह और अमित नारायण से मोहल्ला वासुदेव निवासी विक्रम ठाकुर ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विक्रम के पिता नारायण सिंह भी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले कि जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।