डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर 6 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू, लोहे के गार्डर पहुंचे
Dumraon, Buxar | May 15, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। प्लेटफॉर्मों के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यहां 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को अब रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।