बक्सर: धनसोई में युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 सोशल मीडिया पर गांव की युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई धनसोई थाना क्षेत्र के छत्तुपुर गांव में हुई। गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र सेठ ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पीड़िता की आपत्तिजनक निजी तस्वीरें व वीडियो प्रसारित किए थे। घटना से युवती और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान था।