दरभंगा: LNMU के रसायनशास्त्र विभाग में डॉ. नीलांबर चौधरी चेयर द्वारा विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रथम व्याख्यान आयोजित
मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में स्थापित डॉ नीलांबर चौधरी पीठ के द्वारा आयोजित होने वाले ''प्रो नीलांबर चौधरी मेमोरियल व्याख्यानमाला" के अंतर्गत प्रथम व्याख्यान का विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विभाग के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार की शाम 5.45 बजे दी गई।