दरभंगा: लहेरियासराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कफ सिरप और ₹25 लाख नकद बरामद, एक गिरफ्तार
लहेरियासराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नाका नंबर छह इलाके में छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गौरी शंकर चौधरी के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 45 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप और करीब 24 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।