दरभंगा: दरभंगा में जलापूर्ति को लेकर बुडको फेल, पार्षद नफीसुल हक रिंकू ने पटना उच्च न्यायालय में दायर की जनहित याचिका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे महत्वकांक्षी योजना यानी सात निश्चय में शुमार हर घर नल का जल दरभंगा में वर्षों बाद भी अधूरा है। दरभंगा नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डों में हर घर तक नल का जल पहुंचाने की जिम्मेवारी बुडको की है लेकिन वो फेल है। इसको लेकर दरभंगा नगर निगम के पार्षद ने पटना हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। यह जानकारी सोमवार की शाम 5 बजे दी गई।