विकास नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर मारपीट कर मोटरसाइकिल तोड़ने का लगाया आरोप
Siyana, Bulandshahr | Apr 19, 2026
नगर के मोहल्ला विकास नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर मारपीट कर मोटरसाइकिल तोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार को जुल्फिकार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि पीड़ित के बड़े भाई ने मारपीट करने के साथ-साथ मोटरसाइकिल तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।