नबीनगर: मंगल बाजार में शोपीस बना वाटर कूलर, नगर पंचायत ने घड़े से राहगीरों की प्यास बुझाई
नबीनगर नगर पंचायत नबीनगर द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मंगल बाजार में लगाया गया वाटर कूलर अपने स्थापना काल से आज तक एक बूंद भी पानी नहीं पिला सका है। लाखों की लागत से लगा यह वाटर कूलर प्रतिदिन मंगल बाजार चौक पर सिर्फ धूल फांक रहा है। गर्मी में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। मंगल बाजार नबीनगर का मुख्य चौक है जहां सब्जी मंडी और दर्जनों दुकानों के कारण ।