अकबरपुर: अकबरपुर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित, 340 महिलाओं की हुई जांच
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गुरुवार को 2 बजे अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर में आयोजित शिविर में कुल 237 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। वहीं नेम