मेरठ: मेरठ में 31 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, दहेज हत्या का आरोप
Meerut, Meerut | Jun 8, 2026 मेरठ में एक विवाहिता का शव मौत के 31 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन का है। यहां 9 मई को विवाहिता हिना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।