घाटमपुर: मगरासा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, ऑटो सवार की मौत, चालक गंभीर घायल
बिधनू में मगरासा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी और घाटमपुर की तरफ भाग निकला। हादसे में ऑटो सवार दानिश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और चालक खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे बताया सीसीटीवी की मदद से डंपर की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।