भीलवाड़ा: कटारियों का खेड़ा के ग्रामीणों ने हरे पेड़ काटकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा। जिले की काछोला तहसील के ग्राम कटारियों का खेड़ा के ग्रामीण शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और चरागाह व सरकारी (बिलानाम) भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जे हटाने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।