देहरादून: जोशीमठ आपदा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने सरकार को घेरा
जोशीमठ आपदा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि जोशीमठ को लेकर सभी लगातार सरकार को चेताने का काम कर रहे हैं लेकिन जब राज्य में गूंगी बहरी सरकार काबिज हो तो फिर क्या ही उम्मीद की जा सकती है। करण महारा ने कहा कि इसमें दोष हम नागरिको का भी है जो इतना सब सब कुछ होने के बावजूद भी उसी क्षेत्र के सांसद को जीता कर भेज रहे हैं।