देहरादून: प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर ज़ब्त की विदेशी शराब
प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने देहरादून की राजपुर रोड़ में स्थित एक रेस्त्रा में छापा मारा। इस दौरान विदेशी इंपोर्टेड मदिरा की भारी मात्रा को जब्त किया गया। छापेमारी में 32 बॉटल,28 केन बीयर,20 बॉटल बीयर जब्त की गई। वहीं रेस्टोरेंट प्रतिनिधि के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।