मुरैना नगर: सुखपुरा गांव: नीम-आम के पेड़ बने खूनी विवाद का कारण, भतीजों ने बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, इलाज जारी
मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव में पेड़ काटने और आम तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया गया।आरोप है कि रिश्ते में लगने वाले भतीजे रघुवर और बारे परिवार सहित घर पहुंचे और मारपीट की।विवाद के दौरान नारायणी के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर घायल हो गईं।परिजन उन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां इलाज जारी है।